Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वनकर्मियों ने की पर्यटन क्षेत्र की साफ सफाई

वनकर्मियों ने की पर्यटन क्षेत्र की साफ सफाई

0
38

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नववर्ष पर पर्यटको ने वाल्मीकिनगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पिकनिक मनाया लेकिन जाते-जाते कचरे का अंबार छोड़ गए। बचे हुए भोजन और कचरे से दुर्गंध फैलने लगी। स्थानीय लोग परेशान हो गए।


वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार के दिशा निर्देश पर पर्यटन क्षेत्र की साफ सफाई कराई गई। इस बाबत वाल्मीकि ने रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वाल्मीकिनगर की पहचान स्वच्छता और सुंदरता से है। यहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं। गंदगी से गलत संदेश जाएगा। कब तक दूसरों के भरोसे रहेंगे? इसलिए खुद सफाई करने का फैसला लिया। जहां-जहां कचरा फैला, वहां सफाई करना हमारी जिम्मेदारी है।

जहां सफाई, वहां लक्ष्मी का वास

अपने आसपास सफाई रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जहां सफाई होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। वाल्मीकिनगर में देश-विदेश से पर्यटक
आते हैं। गंदगी से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए सभी को सार्वजनिक स्थलों की सफाई में आगे आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!