Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वित्तीय प्रबंधन सुधार के लिए यादगार कार्यकाल उपयोगिता प्रमाण पत्र और ऑडिट...

वित्तीय प्रबंधन सुधार के लिए यादगार कार्यकाल उपयोगिता प्रमाण पत्र और ऑडिट व्यवस्था में किए गए सुधारों की सराहना!

0
59

रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार)
07-01-2026

पंचायती राज विभाग, बिहार में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहीं श्रीमती प्रीति तोंगरिया के मूल सेवा संवर्ग भारतीय रक्षा लेखा सेवा में वापसी के अवसर पर विभागीय सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने कहा कि श्रीमती प्रीति तोंगरिया का कार्यकाल निष्ठा, समर्पण और प्रशासनिक दक्षता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों के त्वरित समर्पण, ऑडिट प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा वित्तीय प्रबंधन में व्यापक सुधार की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया। उनके प्रयासों से विभाग में ग्राम पंचायतों के गुणवत्तापूर्ण ऑडिट की व्यवस्था सुदृढ़ हुई और सीए फर्मों पर निर्भरता समाप्त हुई, जिसे अब अन्य विभाग भी अपना रहे हैं।
श्री मनोज कुमार ने बताया कि निरंतर अनुश्रवण के कारण लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उनके द्वारा स्थापित ऑडिट पद्धति आज विभाग की एक मजबूत पहचान बन चुकी है।
कार्यक्रम में अवर सचिव श्री शुभम कुमार एवं प्रशाखा पदाधिकारी श्री मधुसूदन कुमार ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निवर्तमान विशेष सचिव द्वारा संचिकाओं का त्वरित निष्पादन तथा समस्याओं का संवाद के माध्यम से शीघ्र समाधान प्रेरणादायक रहा है।
विदाई समारोह में निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश, श्री नज़र हुसैन, परामर्शी श्री रघुवंश कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रीमती प्रीति तोंगरिया के साथ कार्यानुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!