Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने हसनापुर व कटहा गांव का किया...

बाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने हसनापुर व कटहा गांव का किया दौरा, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

0
193

रामू साह सेमरा / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा बुधवार को ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत हसनापुर एवं कटहा गांव पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को रखा।
ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से बिजली पोल एवं ट्रांसफार्मर की कमी, पुल-पुलिया निर्माण, गाइड बांध तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उठाई गईं। विशेष रूप से हसनापुर गांव से होकर बहने वाली नदी बरसात के मौसम में उफान पर आ जाती है, जिससे गांव में बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने संबंधित विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर बात कर त्वरित रूप से बांध निर्माण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव एवं गुमस्ता सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। हसनापुर गांव को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से बनाए गए अस्थायी बांध का भी विधायक ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की।
इसके पूर्व विधायक बगहा से ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत जाते समय सेमरा स्थित सरकारी रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने बगहा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजेश सिंह से बात कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मरीजों के इलाज से लेकर उनके रहने तक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं लक्ष्मीपुर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण में स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए विधायक ने कहा कि यहां बेहतर ढंग से काम नहीं हो रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। बीते 10 वर्षों से जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!