बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट
सिवान जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। घटना को अंजाम देते समय मौके पर मौजूद कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद कर्मचारियों ने आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटा और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
घटना के बाद कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।






