Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बहनोई ने नाबालिक साली के साथ बनाए शारीरिक संबंध।

बहनोई ने नाबालिक साली के साथ बनाए शारीरिक संबंध।

0
37


नाबालिक साली ने दिया नवजात शिशु को जन्म।
नवजात शिशु की हुई मौत।


ससुर ने दामाद को आरोपित करते हुए दर्ज कराई प्राथमिकी।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बहनोई ने अपनी नाबालिक साली के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए गर्भवती कर दिया। नाबालिक साली ने शिशु को जन्म दिया और शिशु की मौत हो गई। उक्त सनसनीखेज मामला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस बाबत ससुर द्वारा अपने दामाद के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदक द्वारा दामाद पर बहला फुसला कर नाबालिक पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर देने का आरोप लगाया गया है।
प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। पोस्टमार्टम उपरांत नवजात शिशु के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
इधर दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
विदित हो कि नाबालिक साली ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन नवजात शिशु को जन्म दिया था।
नवजात शिशु की मौत के जन्म के चार दिन बाद होने की बात कही जा रही है। ससुर द्वारा आवेदन देने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत नवजात शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!