Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दांपत्य जीवन की खुशहाली और सुख शांति के लिए थावे वाली माता...

दांपत्य जीवन की खुशहाली और सुख शांति के लिए थावे वाली माता को चढ़ाया सोने चांदी का आभूषण।

0
41

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

एक तरफ चोर चोरी कर मानवता को कलंकित करते हैं तो दूसरी तरफ ऐसे भी भक्त है जो भक्ति और श्रद्धा को जीवंत किए हुए हैं। विदित हो कि
मझौलिया थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक सरिसवा बाजार निवासी सपना देवी और उनके पति अजित कुमार का थावे मां के पावन दरबार में आस्था और भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। महिला श्रद्धालु सपना देवी ने अपने पति अजीत कुमार के साथ विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और मां को सोने की झाली तथा चांदी का मुकुट अर्पित कर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सपना देवी ने बताया कि मां की कृपा से उनके परिवार पर सुख-समृद्धि बनी हुई है। मन्नत पूर्ण होने के उपरांत उन्होंने मां के चरणों में यह भेंट अर्पित की। उनका कहना था कि थावे मां के आशीर्वाद से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हुई हैं। इस अवसर पर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि मां का दरबार सच्ची श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा कार्यक्रम के दौरान अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन और शांति बनी रही। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!