अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
बेतिया, 4 जनवरी, 2026 भारतीय प्रेस परिषद द्वारा अधुसूचित संगठन, अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन (एबीएसपीए) ने संगठन को बिहार में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘लोकचिन्तन’ हिन्दी मासिक समाचार पत्रिका के सम्पादक रवीन्द्र कुमार शर्मा को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र शुक्ल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्री शर्मा को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।

नियुक्ति के साथ ही रवीन्द्र कुमार शर्मा को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत गठन कर उसकी सूची केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रदेश के सभी मंडल और जिला इकाइयों के गठन के भी निर्देश दिए गये हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शर्मा के नेतृत्व में बिहार राज्य में संगठन नई दिशा प्राप्त करेगा और पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सफल होगा। एसोसिएशन की ओर से हमारी शुभकामनायें सदैव इनके साथ है।
श्री शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश और जिले के अनेक पत्रकारों और वुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
——————






