Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास छपरा के लाल गौरव कुमार सिंह ने सीए परीक्षा में ऑल इंडिया...

छपरा के लाल गौरव कुमार सिंह ने सीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

0
87

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार गांव निवासी गौरव कुमार सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर स्थान प्राप्त कर अपने गांव, प्रखंड और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। गौरव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गौरव कुमार सिंह, गांव बनवार, पोस्ट सोनिया, थाना दाउदपुर, प्रखंड मांझी, जिला छपरा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया है।


गौरव के पिता रविंद्र कुमार सिंह वर्तमान में नेपाल में फॉरेन सर्विस के अंतर्गत कृषि विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई ने देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी कर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में कार्यरत हैं। शिक्षित और प्रेरणादायक पारिवारिक माहौल का भी गौरव की सफलता में अहम योगदान माना जा रहा है। गौरव की इस सफलता पर गांव बनवार सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने गौरव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!