मृतक के पुत्र के आवेदन पर हुई प्राथमिकी दर्ज,दो गिरफ्तार ,दो फरार।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
दो दिनों से लापता वृद्ध का शव गने के खेत में मिलने के मामले में मृतक के बेटा के आवेदन के आलोक में हुई प्राथमिकी दर्ज।यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटा मोहन दास के आवेदन के आलोक में मझौलिया थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज किया गया।जिसमें चार लोग लोग अभियुक्त हैं।जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हत्या के अभियुक्त मोतीलाल पाल के पत्नी तथा उनके बेटी साकिन ओझवलिया बखरिया को गिरफ्तार दो अभियुक्त फरार।कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।






