विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा नगर परिषद द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों, राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना है।
नगर प्रशासन जनहित को सर्वोपरि मानते हुए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है, ताकि शीतलहर के प्रकोप से किसी को परेशानी न हो। प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर परिषद बगहा की यह पहल संवेदनशील प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद की इस व्यवस्था की सराहना की है।






