अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
शुक्रवार की शाम इंटर की छात्रा के साथ मारपीट करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मझौलिया महना मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के आने की मांग पर डटे हुए थे।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि चैला भार वार्ड नंबर 11 निवासी मनोज कुमार गिरी निर्भय गिरी और प्रिंस गिरी ने शुक्रवार की शाम मनोज कुमार चौरसिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के साथ मारपीट करते हुए आंख पर चोट पहुंचा दी।
घायल नेहा कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में कराया गया।
घायल नेहा कुमारी की दादी जानकी देवी पति वचन चौरसिया द्वारा एक लिखित आवेदन थाना को दिया गया। जिसमें मनोज कुमार गिरी निर्भय गिरी और प्रिंस कुमार को आरोपित किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपितों द्वारा इसके पूर्व में उधर नहीं देने को लेकर दो दुकानदारों के साथ भी मारपीट की गई थी। ग्रामीण सड़क जामकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे तथा आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर डटे हुए थे। इधर काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम को खत्म करते हुए आवागमन को सुचारू कर दिया लेकिन पुलिस प्रशासन का इंतजार करते नजर आए।
इस संदर्भ में प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।






