Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में प्रेस वार्ता, किसानों को उन्नत गन्ना खेती का...

मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में प्रेस वार्ता, किसानों को उन्नत गन्ना खेती का दिया गया संदेश

0
58

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के सभागार में मिल प्रबंधन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीजीएम उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गन्ना किसानों को उन्नत एवं अनुशंसित प्रभेद का गन्ना लगाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ के लिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनानी चाहिए।
सीजीएम उदयवीर सिंह ने किसानों को समय-समय पर सिंचाई करते रहने, खेतों की नियमित निगरानी तथा मिट्टी जांच कराने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों का सही उपयोग करने से गन्ने की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मझौलिया चीनी मिल बड़े किसानों के साथ-साथ छोटे किसानों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मिल प्रबंधन किसानों को हर संभव तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि गन्ना उत्पादन में निरंतर सुधार हो सके। उन्होंने किसानों से मिल के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।
सीजीएम ने कहा कि किसान अपना गन्ना मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज को ही आपूर्ति करें, जिससे मिल का समुचित विकास हो सके। मिल के विकास से न केवल किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।मौके पर जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे,जीएम गन्ना शैलेन्द्र कुमार, एजीएम एच आर रमाकांत मिश्र, जीएम स्टोर ए पी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!