वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 150 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राज जिमरी नौतनवां के मुखिया ख़ूबलाल बड़घडिया, विशिष्ट अतिथि निर्माता एचेल थारू, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सह समाजसेवी संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, अभिनेता सोनू चौधरी, केदार महतो, हरिद्वार कुमार, अभिनेता चंद्रभान कुमार, निर्माता अरविंद अकेला,स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता,सत्येंद्र सिंह,सुमन सिंह, एवं पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने संबोधन के क्रम में कहा कि यहां आने से मन को शांति मिलती है।

समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता हेतु आज हम पौधा का वितरण कर रहे हैं। कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश कुमार के सौजन्य से पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स का वितरण किया गया। संस्था द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किए गए। कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। हरिद्वार कुमार ने कहा कि नूतन वर्ष 2026 की यह पहली महा आरती है। नए साल के दूसरे दिन की यह महा आरती कई दृष्टिकोण से खास है। रुद्र नेचुरल साबुन एवं शहद निर्माता सत्येंद्र सिंह एवं सुमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को शहद निर्माण का प्रशिक्षण देकर हम स्वावलंबी बना रहे हैं।अभिनेता सोनू चौधरी ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान का चलंत दरिद्र नारायण भोज और नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम काबिले तारीफ है।






