मझौलिया स्टेशन के समीप खड़ी कर गया था आवश्यक काम से।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक मनोजीत विश्वास की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।
इस बाबत दंत चिकित्सक मनोजित विश्वास द्वारा मझौलिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
आवेदक का कहना है कि मझौलिया स्टेशन के समीप अपनी बाइक बी आर यू 6886 हीरो सुपर खड़ी कर आवश्यक काम से गया था।लगभग 15 मिनट के बाद वापस लौटा तो अपनी बाइक गायब पाया। काफी खोजबीन किया तो कहीं पता नहीं चला। दंत चिकित्सक ने अपनी बाइक बरामद करने के लिए थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है।






