अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
दो दिनों से लापता वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान बखरिया पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी 65 वर्षीय सोहन दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोहन दास पिछले दो दिनों से लापता था। मृतक को पांच पुत्र और एक पुत्री है और उसकी पत्नी का देहांत पूर्व में हो चुका है। सोहन दास खेती बाड़ी करता था।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि बखरियां पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी सोहन दास 65 वर्ष का शव पुरैना सरेह स्थित एक गन्ने के खेत से बरामद की गई है।शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।






