Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों का सम्मान समारोह आयोजित की गई

सिवान में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों का सम्मान समारोह आयोजित की गई

0
78

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


सिवान जिला में जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं गृह रक्षा वाहिनी पदाधिकारी के नेतृत्व में होमगार्ड के सेवानिवृत्त जवानों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक सेवा देने वाले जवानों को गमछा और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे जवानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवान आपदा प्रबंधन, अग्निशमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी निष्ठा और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


इस कार्यक्रम में जवानों को सम्मानित करने वाले अधिकारी का नाम अविनाश कुमार बताया जा रहा है, जो बिहार फायर ब्रिगेड तथा बिहार होमगार्ड के कमांडेंट ऑफिसर हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति एक नई शुरुआत है और जवानों का अनुभव भविष्य में भी समाज के काम आएगा।
सम्मान पाकर सेवानिवृत्त जवान भावुक नजर आए और उन्होंने विभाग तथा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!