Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट हुई खराब, रोशनी से वंचित हुए ग्रामीण।

पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट हुई खराब, रोशनी से वंचित हुए ग्रामीण।

0
86


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बखरिया पंचायत में 15 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, जिससे पंचायत के विभिन्न वार्डों में अंधेरा पसरा हुआ है। रात के समय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटना, चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में बखरिया पंचायत की मुखिया कमल पति देवी के पति एकबाली राम ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद हैं। इस समस्या को लेकर कनीय अभियंता सनोज कुमार को लिखित शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। एकबाली राम ने कहा कि पंचायत की ओर से बार-बार मौखिक और लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, फिर भी मरम्मत या नई लाइट लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से रात के समय बाहर निकलने में डर लगता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए या आवश्यकता अनुसार नई लाइटें लगाई जाएं, ताकि पंचायत में रोशनी की समुचित व्यवस्था हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!