Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नीलगाय को मारने के प्रयास में बच्चे को लगी गोली, हालत गंभीर।

नीलगाय को मारने के प्रयास में बच्चे को लगी गोली, हालत गंभीर।

0
51

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिसवन। सिसवन थाना क्षेत्र के मंदरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नीलगाय को मारने के प्रयास में चली गोली एक मासूम बच्चे को जा लगी। घटना में गांव निवासी अनिल यादव का पुत्र स्वीकृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों द्वारा घायल बच्चे को आनन-फानन में सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के उपरांत डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बच्चे को पटना स्थित पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों में नीलगाय को भगाने या मारने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई थी, लेकिन निशाना चूक गया और गोली जाकर स्वीकृत कुमार के शरीर में लग गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस हथियार से और किस व्यक्ति द्वारा चलाई गई थी। साथ ही अवैध हथियार के उपयोग की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!