Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रखंड कार्यालय पर जोरदार...

ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

0
186


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


ढोल नगाड़ों के साथ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व हाई स्कूल चौक से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक रैली निकाली गई। जिला नेता कामरेड ओमप्रकाश क्रांति किसान नेता राधा मोहन यादव कामरेड अब्दुल सत्तार कामरेड अशोक मिश्र कामरेड कृष्णनंदन सिंह आदि ने प्रदर्शन के दौरान चेताया की बिहार में बुलडोजर राज नहीं चलेगा।

सरकार गरीबों को उजाड़ना बंद करें अन्यथा सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही सरकार की होगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार बेतिया राज की जमीन पर बसे हुए गरीबों को उनका अधिकार दे अन्यथा नोटिस भेजने वाली सरकार के विरुद्ध लाल झंडे के सिपाही आंदोलन पर उतर जाएंगे।

कामरेडो ने कहा कि किसान मजदूरों को सरकार कुचलने का प्रयास नहीं करें अन्यथा किसान मजदूर नौजवान सड़क पर उतरकर सरकार का चक्का जाम करेंगे। नेताओं ने प्रस्तावित बिजली बिल वृद्धि को लेकर सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि सरकार वृद्धि पर रोक लगा ले अन्यथा उसके लिए उचित नहीं होगा।


नेताओं ने प्रखंड और अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभिलंब रोक लगाने और भ्रष्ट
अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस प्रदर्शन में संजय सोनी इनरमन प्रसाद चौरसिया केदार चौधरी तारकेश्वर सहनी रामदेव राम इसराइल मियां छोटन मियां शांति देवी संगीता देवी तारा देवी पानमती देवी अमेरिका पासवान संगीता देवी मोहम्मद कटया सहित सैकड़ो कामरेड उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर लाल झंडे से पटा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!