Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 35 लोगों को...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 35 लोगों को मिले गुमशुदा मोबाइल

0
86

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया: पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी अभियान के अंतर्गत बेतिया पुलिस द्वारा गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर कुल 35 व्यक्तियों को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए, जिससे पीड़ित नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली।
बताया गया कि बेतिया जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुम या चोरी होने से संबंधित दर्ज सनहा एवं प्राथमिकी के आधार पर जिला सूचना इकाई (DIU), बेतिया द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह है कि प्रत्येक माह बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिसंबर 2025 माह के दौरान बेतिया पुलिस ने कुल 52 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अब तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस द्वारा कुल 365 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 52.30 लाख रुपये है।


बेतिया पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा और पुलिस–जन सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
वेबसाइट: https://bettiahpolice.bihar.gov.in
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी पूरी सक्रियता के साथ जारी रहेगा, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय और राहत मिल सके। बेतिया पुलिस की यह पहल न केवल तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी और मजबूत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!