Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मोतिहारी में धूम, जिला कार्यालय में...

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मोतिहारी में धूम, जिला कार्यालय में ध्वजारोहण व पदयात्रा

0
49

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


मोतिहारी। आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में इंजीनियर शशि भूषण राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह ऐतिहासिक पार्टी है, जिसने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस ने अन्याय, अत्याचार, दमन और हिंसा के विरुद्ध सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना मुख्य हथियार बनाया तथा लोकतंत्र, समानता, न्याय और एकता के लिए निरंतर संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि आज इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य आदरणीय राहुल गांधी कर रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे ऐतिहासिक संगठन का हिस्सा होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय के नेतृत्व में गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से गांधी संग्रहालय, मोतिहारी तक शहर के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर पांडे, संगठन प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्रनाथ तिवारी, रोमा खान, दिग्विजय सिंह, पप्पू रंजन मिश्रा, आबिद हुसैन, आबिद मुखिया, अफरोज आलम, बृजेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, आशीष रंजन सिंह, परशुराम पांडे, मुनमुन जायसवाल, अनवर आलम अंसारी, हरेराम महतो, यादवलाल पासवान, रमेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौरसिया, नियाज खान, राजकुमार कुशवाहा, अजय कुमार झा सहित जिले भर के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!