Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नूतन वर्ष की तैयारी जोरों पर, पहुंचेंगे हजारों हजार की संख्या में...

नूतन वर्ष की तैयारी जोरों पर, पहुंचेंगे हजारों हजार की संख्या में सैलानी

0
129

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नूतन वर्ष पर सैलानियों के स्वागत के लिए वीटीआर अपने पूरे रंग में रंग चुका है। होटल वाल्मीकि विहार, सहित वाल्मीकि नगर की निजी होटलों की बुकिंग भी फुल हो चुका है।वाल्मीकिनगर के होटल में कमरा खाली नहीं होने के कारण बहुत सारे पर्यटक नेपाल के तरफ अपना रुख करने लगे हैं। इससे होटल व्यवसायियों को काफी फायदा पहुंच रहा है। वन विभाग के तरफ से पिकनिक स्थलों को चिन्हित कर उनका साफ सफाई करा पर्यटकों को जंगल के बाह्य क्षेत्र में ही वन भोज मनाने की दिशा निर्देश दिया गया है। 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक वन क्षेत्र में प्लास्टिक, ज्वलनशील पदार्थ सहित ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भी वन प्रशासन सतर्क हो चुका है। इसके लिए सभी वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। वनकर्मी सीमा सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ वन संपदा एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे जंगल के अंदर गस्ती में शामिल रहेंगे। नव वर्ष पर वन अपराधियों की गतिविधि बढ़ जाती है जिससे वन्य जीवन पर खतरा रहता है। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त पर्यटकों के स्वागत एवं सुविधा मुहैया कराने को लेकर वन प्रशासन तैयार है।वाल्मीकि नगर आने वाले पर्यटकों के स्वागतार्थ वीटीआर सज धज कर तैयार हो चुका है। इसके लिए वन प्रशासन व पुलिस प्रशासन के तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि नए साल में आने वाले पर्यटक शांतिपूर्ण माहौल में नव वर्ष मनाए, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नए साल के दिन पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में प्रत्येक पिकनिक स्थलों पर निगरानी करेंगे। शराब तस्करों एवं शराब पीने वालों के ऊपर विशेष नजर रखी जाएगी। महिला एवं पुरुष जवान भीड़भाड़ इलाकों में हमेशा गश्ती करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!