Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8 करोड़ की साइबर ठगी,...

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

0
57

रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 28-12-2025

बगहा। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब 8 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के एक बड़े मामले का बगहा पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देश पर साइबर थाना में कांड संख्या 24/25 दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू की गई, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा लेयर-1 और लेयर-2 के माध्यम से अवैध रूप से राशि की निकासी किए जाने का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान यह सामने आया कि ठगी की रकम को फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए इधर-उधर किया गया। इसी क्रम में फर्जी कंपनी W.S Innuvatax प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खोले गए चालू खाते के खाताधारक वसीम अकरम, निवासी नवाब बहादुर रोड, थाना खाजेकला, जिला पटना को गिरफ्तार कर 3 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसके अलावा मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त शिवम चौहान, निवासी न्यू गंगा बिहार सेक्टर-05, थाना खोड़ा, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को 8 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर लाकर 11 दिसंबर 2025 को उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य खाताधारकों और साइबर अपराध के हैंडलरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान लगातार जारी है। बगहा पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!