Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सत्संग एवं नाम दान देंगे परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज।

सत्संग एवं नाम दान देंगे परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज।

0
90


आगे का समय विनाशकारी बचेगा वही जो होगा शाकाहारी।


जीवो पर दया करो तुम पर मालिक दया करेगा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज द्वारा आगामी 31 दिसंबर 2025 और पहली जनवरी 2026 को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित हवाई अड्डा परिसर में उपस्थित होकर सत्संग एवं नाम दान दिया जाएगा।
उक्त जानकारी मझौलिया संगत के सत्संगी डॉक्टर रामजी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संत के दर्शन करने सत्संग सुनने बताएं रास्ते पर चलने से देश-विदेश के बहुत से लोगों को फायदा हुआ है। बाबा जी नए वर्ष के अवसर पर आने वाले खराब समय से बचने का उपाय बताने आ रहे हैं। आप सभी से गुजारिश है कि अराजनीतिक कार्यक्रम में परिवार व मित्रों सहित दो घंटा का समय निकालकर दोनों दिन अवश्य आएं। दर्शन सत्संग व नाम दान का लाभ ले लीजिए। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर दुख निवारण झंडा भी लगेगा जहां प्रार्थना करने पर श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार लोगों को लाभ मिलेगा और पूर्व में भी मिला है।
बताते चले की लोगों को शांति सुकून मिले इसलिए 2025 की विदाई तथा 2026 के स्वागत के अवसर पर बिहार की ऐतिहासिक धरती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी वक्त गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज सुख शांति मुक्ति मोक्ष दिलाने वाला पांच नाम बताने के लिए आ रहे हैं। जिस नाम को संत कबीर साहब रविदास जी नानक साहब पलटू साहब शिवदयाल जी महाराज बाबा जय गुरुदेव जी महाराज ने सनातन नाम बताया है और नाम के जहाज पर बैठाकर अनगिनत लोगों को भवसागर से पार कर दिया है। जिसका प्रमाण धार्मिक ग्रंथो में मिलता है।
आज दुनिया में परेशानी बढ़ रही है। पाप कर्मों की वजह से इंसान दुखी हुआ है। खान-पान चाल चलन गलत कर लिया है जिसके कारण लोगों को दुख कष्ट तकलीफ तरह-तरह की बीमारियां झगड़ा झंझट नशाखोरी और देश द्रोहीता के कारण घर परिवार समाज देश दुनिया की हालत खराब होती जा रही है।
इससे बचाव के लिए इंसान को चाहिए कि काबिल मुर्शिद संत महात्मा की शरण में जाकर उनके बताएं रास्ते पर चले और अपने अपने जीवन का कल्याण करें।
नव वर्ष कार्यक्रम में आओ संत सतगुरु के दर्शन पाओ। आने वाले दुखदाई समय से बचने का रास्ता लेकर जाओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!