विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने धर्मराज पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज चिरगोड़ा के प्रबंधक बिंदेश्वर पाण्डेयजी की छोटी बहिन एवं प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती शीला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि-मानव का सृष्टि के नियमानुसार,विधाता की अदालत में एक एक कर्म का लेखा लिखा जाता है। मानव शरीर भगवान का मंदिर है। यही वह मंदिर है जिसके बाहर के सब दरवाजे बंद हो जाने पर, भक्ति से भीतरी पट खुलता है, तब यहां ईश्वर ज्योति रूप में प्रकट होते हैं और मनुष्य को भगवान के दर्शन होते हैं।
इस दुःख की घड़ी में पंडित बशिष्ठ पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य शिव शंकर पांडे, श्री शारदा पांडेय, धनंजय पांडे मृत्युंजय पांडे मुन्ना दुबे संजय दुबे मनीष दुबे आर्यन दुबे सूर्य प्रताप दुबे देवेंद्र उपाध्याय पीयूष दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।






