बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट
आज दिनांक 26/12/2025 को समाहर्ता, सिवान द्वारा निर्गत विभिन्न आदेशों के आलोक में उत्पाद विभाग सिवान एवं पुलिस विभाग सिवान के संयुक्त तत्वावधान में जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण किया गया।
इस क्रम में निर्धारित पुलिस लाइन, सिवान परिसर में दंडाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं मद्यनिषेध निरीक्षक रूपेश कुमार की उपस्थिति में कुल 1398 लीटर देसी शराब, 3023.740 लीटर विदेशी शराब, 2505.4 लीटर देसी शराब तथा 5998 लीटर विदेशी शराब को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई मद्यनिषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने एवं अवैध शराब कारोबार पर सख्त नियंत्रण के उद्देश्य से की गई।






