विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
दिनांक 26.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण (बेतिया) द्वारा पुलिस केंद्र, बेतिया में आयोजित रैतिक परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा परेड कौशल का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. एवं परेड प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान पाई गई कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश दिए तथा सिपाहियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं उच्च कार्यक्षमता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सुदृढ़ प्रशिक्षण, अनुशासन और शारीरिक क्षमता ही एक सक्षम एवं प्रभावी पुलिस बल की पहचान है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया।






