Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार,भूमि विवाद से जुड़ा है...

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार,भूमि विवाद से जुड़ा है मामला।

0
99

मझौलिया प्रखंड के राजा भार का है मामला।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजाभार पंचायत वार्ड के वार्ड नम्बर 1 निवासी स्वर्गीय सुगन सहनी के पुत्र दुखी सहनी द्वारा मुनीलाल सहनी की पुत्री शिवम देवी से वर्ष 2019 में एक कट्ठा पांच धुर खेती का जमीन तथा 4.5 धुर धराड़ी का जमीन बैनामा कराया गया। जिसका लगान वित्तीय वर्ष 2025 – 26 तक जमा कर दिया गया है। दुखी सहनी का कहना है कि जमीन रजिस्ट्री के बाद से वर्ष 2024 तक शांति पूर्वक हमारा दखल कब्जा रहा । लेकिन जब हम लोग मेहनत मजदूरी करने बाहर चले गए तो मुन्नीलाल सहनी वगैरह द्वारा मेरी पत्नी और बच्ची के साथ उक्त भूमि एवं घराडी पर मारपीट करते हुए दखल कब्जा किया गया। तथा धराड़ी का जमीन भी उजाड़ दिया गया। दुखी सहनी ने बताया कि इसके पूर्व उनके पुत्र हरिहर सहनी द्वारा
एक लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 569/2019 दर्ज कराया गया। वही दुखी सहनी की पत्नी रमवती देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण को वर्ष 2024 में जबरदस्ती धरारी का जमीन उजाड़ कर छेकने सहित मारपीट के मामले में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। आवेदकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाई गई है। जिससे पीड़ित परिवार काफी भयभीत है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में आरोपितों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!