विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
परसा बनचहरी में आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पशु शल्य चिकित्सालय के तत्वावधान में पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बांझपन के कारणों की जानकारी दी गई तथा उसके उपचार के प्रभावी उपाय बताए गए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचे, जहां कई पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाएं भी वितरित की गईं, जिनमें हिमालय बत्तीसा, मिनरल मिक्सचर, कीड़े मारने की दवा, टिक की दवा सहित अन्य आवश्यक औषधियां शामिल रहीं।
शिविर में बगहा के पशु शल्य चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, बगहा-2 के डॉ. राकेश कुमार, चौतरवा के डॉ. अजय कुमार चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं एंबुलेंस के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में प्रसन्नता देखी गई और उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।






