हंगामेदार रही बी डी सी की बैठक।

0
9


आशा की बहाली में अवैध नजराना मांगने का मुद्दा सदन में छाया।


सदन से गायब अधिकारियों पर हुई निंदा प्रस्ताव पारित।


जाम की समस्या और जल निकासी की समस्या पर हुई गंभीर चर्चा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

बुधवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी राजीव रंजन थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार उप प्रमुख नरेश कुमार यादव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार समेत समिति सदस्य और मुखिया उपस्थित थे।
सदन में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन द्वारा भवन विहीन और शौचालय विहीन विद्यालयों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान को दिया गया। विधायक अभिषेक रंजन ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में खड़ा किया साथ ही स्वास्थ्य विभाग में साफ सफाई मरीज का इलाज दवा की उपलब्धता आदि पर असंतोष जाहिर किया।
प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी ने लाल सरैया पंचायत के कर्मचारी द्वारा खुलेआम अवैध नजराना वसूलने का आरोप सदन में लगाया।
सदन में मौजूद थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने मझौलिया में थाना परिसर सहित अन्य जगहों से जल निकासी की समस्या को गंभीर बताई उचित व्यवस्था करने का सुझाव दिया। सदन में प्रखंड आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनवाने के नाम पर हो रहे नजराना वसूली का मुद्दा सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार शब्दों में उठाया गया।
सदन में पैक्स द्वारा पंचायत के किसानों का धान नहीं खरीद कर बाहर से धान खरीदने का आरोप लाया गया जिस पर जांच करने का आदेश निर्गत किया गया।
विधायक द्वारा सदन में मझौलिया चीनी मिल द्वारा गंदे जल को प्रवाहित करने से हो रहे नागरिकों के स्वास्थ्य पर कु प्रभाव का मुद्दा उठाया साथ ही खाद की कालाबाजारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि मुझे सूचित करें मैं आवश्यक कदम उठाऊंगा।
सदन में आवास योजना में जांच के नाम पर हो रही राशि उगाही का मुद्दा छाया रहा।
सदन में जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज उठाई गई की प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केदो से दलालों के माध्यम से व्यापक रूप से अनियमितता बरती जा रही है। मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह ने अपने- पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण कराने की मांग सदन में की।
सदन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से बात नहीं करने का मुद्दा उठाया गया जिस पर उनको कड़ी हिदायत दी गई।
मुखिया आशीष भट्ट ने सरकारी विद्यालयों में मध्यांतर के बाद छात्रों की संख्या में कमी होने की समस्या को उठाया गया।
सदन से गायब रहे अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदन में सरिसवा बाजार में जाम की स्थिति और मझौलिया चौक बाजार गुरचुरवा चौक हाई स्कूल चौक बिनवलिया चौक मैं गन्ना लदे वाहनों से उत्पन्न जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए समस्या निराकरण पर विचार विमर्श किया गया।
बी डी सी की बैठक में समिति सदस्य आलोक कुमार मांझी रिंकी सिंह कुलसुम जहां रुबीना खातून सरिता देवी पूर्णिमा देवी मनोज राय अभय सिंह विकास कुमार शर्मा संतोष यादव मलय विश्वास दिलीप मुखिया रम प्रभा देवी गायत्री देवी ओशियर यादव अरविंद कुमार संजय कुमार पटेल समेत मुखिया सत्य प्रकाश शारदा देवी शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर हरी लाल यादव शौकत अली देवी सहनी सौदागर शाह संतोष कुमार अरुणा देवी कमल पति देवी आदि मौजूद थे।
चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बताते चले की सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन के कार्य कुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की।
गौरतलब हो कि सदन में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने और प्रश्न करते देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here