बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट
बिहार के सिवान जिला अंतर्गत सिवान सदर के विधायक मंगल पांडे ने गुरुवार को महादेवा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक मंगल पांडे ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर से जुड़े सेवाभावी लोगों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित भी किया।
विधायक ने कहा कि शिव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और यहां आकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने मंदिर के संरक्षण एवं विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।






