बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट
सिवान जिला क्षेत्र के महादेवा स्थित मालवीय चौक पर सोमवार को भारत रत्न, महान शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी शामिल हुए।इस अवसर पर पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने मालवीय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय का संपूर्ण जीवन शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार को समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से मालवीय जी के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम की समस्त तैयारियाँ महादेवा वार्ड के वार्ड पार्षद रानू द्वारा की गई थीं। उनके नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।जयंती समारोह के दौरान मालवीय जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मालवीय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।






