Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सिवान में विहिप–बजरंग दल...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सिवान में विहिप–बजरंग दल का आक्रोश मार्च, पीएम का पुतला फूंका

0
52

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचार, मंदिरों पर हमले तथा निर्दोष हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सिवान इकाई द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में बजरंग दल के कार्यकर्ता रंजन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।
आक्रोश मार्च की शुरुआत गांधी मैदान से की गई, जो हॉस्पिटल रोड होते हुए जेपी चौक तक पहुँचा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।


जेपी चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!