विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
रामनगर प्रखण्ड के बेली बेलवा में विराट दंगल का आयोजन किया गया। खटौरी पंचायत की मुखिया स्मिता चौरसिया पति विजय नाग, आयोजन समिति के पहलवान विद्या यादव के नेतृत्व में देश के नामचीन पहलवानों ने कुश्ती का करतब दिखाया। विराट दंगल में मुख्य अतिथि जिला पार्षद आशुतोष चम्पारणी, भाजपा नेता मधुकर राय, मुखिया स्मिता चौरसिया, विजय नाग, पहलवान कोच चुन्नू चौबे ने फीता काट सभी पहलवानों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई करते हुए कुश्ती का शुभारम्भ कराए। दंगल में स्थानीय पहलवानों ने भी जमकर कुश्ती का दांव पेंच का करतब दिखाया।

राहुल पहलवान दिल्ली, रमाशंकर पहलवान आजमगढ़, केशव दास अयोध्या, लालबाबु पहलवान त्रिभौनी, पप्पू पहलवान गोरखपुर, समेत, हरियाणा, कश्मीर एवं महाराष्ट्र के पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए। मुख्य अतिथि आशुतोष चम्पारणी ने बताया कि कुश्ती बिहार की शान मानी जाती है। लेकिन आज यह खेल विलुप्त होने के कगार पर है। आज के युवा अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने के जगह नशा का शिकार हो कर बर्बादी के तरफबढ़ रहे हैं।

स्थानीय मुखिया स्मिता चौरसिया, विजय नाग, विद्या यादव, मनोज यादव, चुन्नू चौबे जैसे लोग इस परम्परा को कायम रखते हुए विराट दंगल का आयोजन कर देश के युवाओं को एक सन्देश देने का प्रयास किए हैं कि नशे का शिकार होकर अपने शरीर को कमजोर और खोखला बनाने कि जगह आज की युवा पीढ़ी कुश्ती जैसे खेलों का प्रशिक्षण लेकर देश का नाम रौशन कर सकते हैं।






