उमड़ी फरियादियों की भीड़, मारपीट भू विवाद संबंधी आवेदनों की लगी भरमार।
एसपी ने दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
शनिवार को मझौलिया थाना परिसर में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन का जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। जिसमें मारपीट और भू विवाद संबंधी समस्याएं अधिक देखी गई।
एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्रत्येक जिले में एसपी द्वारा जनता दरबार लगाना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। शनिवार को मझौलिया थाना मैं जनता दरबार लगाया गया है। जिसमें भू विवाद मारपीट अन्य फौजदारी मामले सहित विद्यालयों में छुट्टी उपरांत उत्पन्न समस्याओं संबंधी आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से समस्या निराकरण में सहयोग करने की बात कही।
इस जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों सहित फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
जिसमें अरुण यादव मलिक साह सुरेश यादव देव शर्मा धेनुष यादव उपेंद्र कुमार संजय पटेल विकास पासवान विनोद यादव भूरा यादव मोहन गुप्ता मोहम्मद सुल्तान देव शर्मा शिवजी राम हरी लाल यादव रिंकू श्रीवास्तव मुस्ताक अहमद अली असगर शशि भूषण प्रसाद हरिशंकर शर्मा आदि मुख्य है।
जनता दरबार में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सदर इंस्पेक्टर विजय कुमार एस आई सोनू कुमार भानु प्रताप सिंह पुरुषोत्तम पांडे विकास कुमार अपर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मोहम्मद रहाबुद्दीन मुकेश कुमार पासवान ऋषिकेश प्रसाद आर डी सिंह उमेश प्रसाद प्रदीप कुमार मोहम्मद इब्राहिम आदि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
फरियादियों में पंचायत समिति सदस्य ऐसा खातून ने रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए अपना आवेदन दिया। दूसरी तरफ रमपुरवा वार्ड नंबर 2 निवासी मीना देवी ने कांड संख्यां 866 ऑब्लिक 2025 का अपने स्तर से जांच करने की फरियाद जिला पुलिस कप्तान से की।
इसी तरह विभिन्न फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद जिला पुलिस कप्तान को दिया। पुलिस कप्तान ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवेदन के आलोक में न्याय संगत कार्रवाई करने का आदेश दिया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन से मिलकर अपने पंचायत की अपनी अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया जिस पर एसपी द्वारा उचित दिशा निर्देश दिया गया।






