Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र...

वाल्मीकिनगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे हुए शामिल

0
110

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला एवं खान) भारत सरकार श्री सतीश चंद्र दुबे ने आज 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा वाल्मीकिनगर नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित “Run for Unity” के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दुबे ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सीमावर्ती क्षेत्रों की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम सभी के जीवन में राष्ट्रहित प्रथम एवं सर्वोपरि होना चाहिए।
इस अवसर पर बगहा के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अचिंत कुमार, बगहा विधायक श्री राम सिंह तथा 21वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट श्री सुरेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!