Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 15 वर्ष से फरार गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार ।

15 वर्ष से फरार गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार ।

0
118

गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर के घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

गुरुवार के दिन मझौलिया पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे गांजा तस्कर को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 280/10 दिनांक 03/10/2010 धारा 279,427 भा.द.वि. एवं 20/22 एन. डी.पी.एस एक्ट के पूर्व के प्राथमिकी अभियुक्त राजकुमार ठाकुर पिता स्व.रामश्रय ठाकुर उर्फ विदुर ठाकर साकिन गौडा 01 विशुनपुर टोला थाना तेहडा जिला बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया ।इस कांड अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. सोनू कुमार ने बताया कि पूर्व में मझौलिया थाना के दुबौलिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो छोड़ पुलिस को देख कर भाग गए ।एस्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नं बीआर 09एच 2527 के तलाशी लेने पर 2क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद हुई थी।पुलिस ने मेडिकल जांच उपरांत आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!