गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत।

0
92


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


थाना क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी मेघू साह की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी एच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। मृतिका गुड़िया देवी का पति मेघु साह पंजाब में मजदूरी करता है। मृतिका को एक पुत्र और एक पुत्री बताया जाता है। मृतिका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है।
पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

गर्भवती महिला का शव आते ही मच गई चीख पुकार।


पोस्टमार्टम उपरांत मृतिका गुड़िया देवी का शव उसके मायके वाले अपने घर नरकटियागंज ले गए जहां चीख पुकार मच गई। उसके बाद शव को ससुराल महनवा वार्ड नंबर 14 स्थित घर पर लाया गया जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका गुड़िया देवी अपने पति मेघू साह की तीसरी पत्नी थी। इसके पूर्व मेघू शाह ने जालंधर से एक महिला को एक बच्चे सहित शादी करके अपने घर लाया था जो लगभग 7 माह रहने के बाद अपने बच्चे को लेकर भाग खड़ी हुई। उसके बाद मेघु शाह की दूसरी शादी मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। दूसरी पत्नी भी कुछ दिनों के बाद भाग खड़ी हुई। तब जाकर उसकी तीसरी शादी नरकटियागंज में गुड़िया देवी से हुई। ग्रामीणों ने बताया कि तीसरी शादी गुड़िया की बहन जो इसी गांव में ब्याही गई है उसने कराया था।
बताते चले की मृतिका गुड़िया देवी गर्भवती थी। पारिवारिक कलह के कारण उक्त घटना घटित हुई है। घटना के समय उसका पति मेघु साह पंजाब में है जहां वह मेहनत मजदूरी कर रहा है।
समाचार प्रेषण तक इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here