Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रिहायशी इलाके में तेंदुआ ने किया बकरी का शिकार

रिहायशी इलाके में तेंदुआ ने किया बकरी का शिकार

0
83

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन जंगल से निकलकर चहलकदमी करते हुए तेंदुआ वनवर्ती गांवों में घुसकर वहां के पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। मंगलवार की दोपहर एक तेंदुआ वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के ऊपरी शिविर गांव के समीप झाड़ियों में घुस गया। जहां उसने संजय राऊत की एक बकरी का शिकार कर लिया। तेंदुए के भय से अन्य बकरियों का समूह शोर करने लगा तब, उनकी आवाज सुनकर पशुपालक झाड़ियों की ओर दौड़े। तो पाया कि झाड़ियों में एक तेंदुआ बकरी को मारकर खा रहा है। मौके पर लोग समूह बनाकर उस तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास करने लगे। तब जाकर तेंदुआ समीप के जंगल में शिकार को लेकर जा घुसा। इस घटना की सूचना पशु पालक ने वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र कार्यालय को दिया। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेंजर अमित कुमार ने वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी। जहां उन्होंने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद प्रेषण तक बकरी का शव अप्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!