Thursday, April 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वागनर कार से 264 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वागनर कार से 264 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
106

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान, 08 दिसंबर। जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के पौर गांव में उत्पाद विभाग ने सोमवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। छापामारी अभियान दोपहर 1:30 बजे अ.नि. म.नि. अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, पौर में संदिग्ध रूप से खड़ी एक वागनर कार (UP32 LL 9544) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल चैलेंज 750 एमएल के 36 बोतल तथा रॉयल ग्रीन 750 एमएल की 316 बोतलें बरामद की गईं। कुल 264 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटनास्थल से हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले दो युवक—


मनोज (28 वर्ष), निवासी भिवानी, हरियाणा
और कान्हा बंजारा (21 वर्ष), निवासी देवास, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है कि यह शराब सिवान किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन–कौन लोग जुड़े हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार, शराबबंदी कानून के उल्लंघन में कठोर कार्रवाई की जाएगी। वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच संबंधित टीम कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!