Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख में हुई चोरी।

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख में हुई चोरी।

0
91


विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए एलइडी टीवी सहित दरी और गिलास पर भी चोरो ने किया हाथ साफ।


प्रधानाध्यापक ने विभाग और पुलिस को किया सूचित।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु 65 इंच के एलईडी टीवी को रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चुरा लिया।
घटना राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख की है। इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापक मुस्ताक करीम ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया है साथ ही विभाग को भी सूचित किया है।
प्रधानाध्यापक मुस्ताक करीम का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु 65 इंच का एलइडी टीवी उपलब्ध कराया गया था। जिसको विद्यालय में जांच करके कार्यालय में सेट कर दिया गया था। रविवार की छुट्टी उपरांत सोमवार को जब सब लोग विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय कार्यालय का ताला टूटा पाया गया तथा अंदर रखा एलइडी टीवी गायब था। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अंदर रखे बाल्टी गिलास और दरी को भी चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। प्रधानाध्यापक द्वारा तुरंत शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद सचिव कुशमीना देवी पति मदन राम सहित अन्य सदस्यों को सूचित किया गया । साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन को इस घटना की लिखित जानकारी दी गई।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक को आदेश दिया गया है कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराकर विभाग को सूचित कर दे।
थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
युवा समाजसेवी विकी बसंत ने घटना को शर्मनाक बताते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में चोरी होना समाज के लिए डूब मरने के समान है। उन्होंने विद्यालय में रात्रि प्रहरी की बहाली अभिलंब करने की मांग शिक्षा विभाग से की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
बताया जाता है कि विद्यालय में चोरी की घटना इसके पूर्व कई बार घटित हो चुकी है।
फिलहाल एलइडी टीवी चोरी चले जाने के कारण स्मार्ट क्लास के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो गया है और छात्रों को स्मार्ट क्लास की शिक्षा से कुछ दिनों के लिए वंचित रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!