Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपनी हक और अधिकार के लिए भितिहरवा आश्रम में जिला स्तरीय 11...

अपनी हक और अधिकार के लिए भितिहरवा आश्रम में जिला स्तरीय 11 दिसंबर को नाई समाज की बैठक

0
96

नाई समाज देंगे अपनी एकजुटता का परिचय, लेंगे संकल्प- निखिल प्रताप ठाकुर

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

11 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण जिला के गौनाहा प्रखंड स्थित गॉधी आश्रम भितिहरवा से जिला स्तरीय नाई समाज की एकजुटता के साथ ही उनके हक और अधिकार की शंखनाद होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे कर्पूरी सेवा दल बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल प्रताप ठाकुर। उन्होंने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि और महात्मा गांधी जी की सत्याग्रह की धरती भितिहरवा आश्रम सिर्फ एक आश्रम नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संघर्ष का वह अहम हिस्सा है। जहां से 1917 में महात्मा गांधी ने पहली बार सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। यह वही जगह है, जहां से अंग्रेजी शासन के खिलाफ चंपारण सत्याग्रह ने पूरे भारत को हिला दिया था। उन्होंने कहा कि बापू ने इसी आश्रम से किसानों के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी। साथ ही तीन कठिया प्रथा समाप्त करने की लड़ाई भी यही से शुरू हुई। तथा यही पर गांधी जी ने स्वच्छता , आत्मनिर्भरता और सत्याग्रह की जमीनी लड़ाई छेड़ी थी। उसी धरती से नाई समाज अपनी हक और अधिकार की संकल्प लेंगे। तथा उनके उत्थान और प्रगति के लिए सरकार से अपनी मांगों की शंखनाद भी करेंगे। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार नाई समाज के साथ सौतेले व्यवहार कर रही है। वे आज भी अपनी अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने नाई समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि जब तक हम सब संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारी अधिकार मिलना संभव नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से सैकड़ों की संख्या में भितिहरवा पहुंचने की आह्वान किया। कहा है कि आप अपने हक और अधिकार के लिए सजग हो जाएं , तभी हमारी एकजुटता, आवाज और भागीदारी की गूंज सरकार तक गूंजेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जो अपनी सादगी, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और गरीबों एवं पिछड़ों की उत्थान और विकास के लिए समर्पित थे, आज वही नाई समाज अपने हक और अधिकार से वंचित हैं। इस अवसर पर नाई समाज के चंदेश्वर ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, पूर्व मुखिया इन्द्र जीत ठाकुर समेत कई लोगों ने अपनी विचारों को रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!