Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा में महानिरीक्षक (सीमान्त मुख्यालय, पटना) का...

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा में महानिरीक्षक (सीमान्त मुख्यालय, पटना) का एक दिवसीय दौरा

0
132

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना ने दिनांक 06/12/2025 को 65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बगहा का एक दिवसीय दौरा तथा औपचारिक निरीक्षण किया। वाहिनी परिसर आगमन पर वाहिनी कमांडेंट श्री नन्दन सिंह मेहरा द्वारा महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात महानिरीक्षक महोदय ने वाहिनी के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत 65 वाहिनी के सम्मान गार्ड द्वारा उन्हें जोशपूर्ण सलामी दी गई।

इस क्रम में वाहिनी कमांडेंट द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वाहिनी के कार्यक्षेत्र, परिचालन गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात महानिरीक्षक महोदय द्वारा ड्रिल नर्सरी का उद्घाटन किया गया, जिसमें बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया।

तत्पश्चात आयोजित सैनिक सम्मेलन में महानिरीक्षक महोदय ने जवानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना, उनका समाधान किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अंत में महानिरीक्षक महोदय ने जवानों के साथ बड़ाखाना में सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!