Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा दो अंचल में बेतिया राज की 294.71 एकड़ भूमि की गई...

बगहा दो अंचल में बेतिया राज की 294.71 एकड़ भूमि की गई चिन्हित

0
116

जिला द्वारा 438 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर सूची अंचल बगहा दो द्वारा भेजा जा रहा

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

अंचल बगहा दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि बेतिया राज की जमीन जिला द्वारा चिन्हित की गई है। जिसमें 294.71 एकड़ भूमि बगहा अंचल अंतर्गत बेतिया राज की जमीन आती है। जिसको लेकर जिला द्वारा 438 अतिक्रमणकारियों की सूची चिन्हित कर तैयार कर ली गई है। जिला द्वारा मिले निर्देश के अनुसार बेतिया राज के जमीन पर चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया जा रहा है। अतिक्रमणकारी नोटिस के बाद जमीन नहीं खाली करते है तो वैसे लोगों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताते चले की बेतिया राज की कई सारी जमीन बगहा दो अंचल अंतर्गत अतिक्रमणकारियों द्वारा कई सालों से कब्जा किया गया और उस पर अवैध तरीके से लोगों ने घर दुकान आदि भी बनवा लिए हैं विभाग द्वारा चिन्हित लोगों के विरुद्ध जल्द ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!