Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार—जीएमसीएच रेफर

0
128

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया। थाना क्षेत्र के भलुई गांव के समीप रविवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी स्थिति चिंताजनक पाकर तत्काल बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा गांव निवासी केदार शाह के 18 वर्षीय पुत्र राजा बाबू कुमार तथा मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहछी गांव निवासी प्रभु शाह के 35 वर्षीय पुत्र करीमन शाह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राजा बाबू अपने संबंधी प्रभु शाह के मोहछी स्थित घर आए हुए थे और रविवार की शाम करीमन शाह के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भलुई गांव के समीप ट्रैक्टर की अचानक हुई टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था और हादसे के बाद तुरंत मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है।घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना स्थल पर नियमित निगरानी और तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!