विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा।प्रभारी पुलिस अधीक्षक ,बगहा निर्मला कुमारी की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में जिला स्तरीय माह नवम्बर-2025 का मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक साईबर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक बगहा,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल, थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बगहा पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,गश्ती समीक्षा, वाहन जॉच निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन का ससमय निष्पादन,अवैध बालू खनन कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी, डायल-112, सीसीटीएनएस, मद्यनिषेध अभियान के अन्तर्गत निरतंर छापामारी करने इसके अतिरिक्त बीते माह नवम्बर-2025 में लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,वारंट का निष्पादन, बालू खनन के विरूद्ध छापेमारी,गश्ती,इत्यादि में सभी थाना का मुल्यांकन किया गया तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष विधि-व्यवस्था संधारण बिहार पुलिस मुख्यालय के आलोक में “अभया ब्रिगेड” का गठन जिले के सभी थानो के अंतर्गत किया गया।

जिससे स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग आदि जाने वाले महिलाओ,बालिकाओ की छेडखानी की रोकथाम हेतु सभी थानाध्यक्षो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।एसपी ने बतायी कि बगहा पुलिस जिला के माह नवम्बर-2025 की उपलब्धियां निम्नांकित हैं।वही बगहा पुलिस जिले में कुल सजा 04 हत्या-02, एन०डी०पी०एस० एक्ट-01, पॉक्सो एक्ट-01,कुल गिरफ्तारी 276 में काण्ड में गिरफ्तारी 167, वारंट में गिरफ्तारी-109 की हुई है। बगहा पुलिस जिले में वाहन फाईन कुल-31,08,500 रूपये हैं।कुल 1262.12 लीटर देशी/विदेशी शराब की बरामदगी की गई हैं।कुल 733.15 लीटर शराब की विनष्टीकरण किया गया हैं।
वारंट में बीडबल्यू-234, एनबीडबल्यू-443, कुर्की-18 की हुई हैं।मौके पर एसडीपीओ बगहा व रामनगर कुमार देवेंद्र, रागिनी कुमारी,पुलिस निरीक्षक अंचल बगहा संजय पाठक,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह,महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी टिवंकल, एससी एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी,यातायात थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे।






