Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन केजिला महामंत्री बने अनिल कुमार ।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन केजिला महामंत्री बने अनिल कुमार ।

0
110

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (बिहार) में पहली बार पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत मझौलिया प्रखंड के लालसरैया पंचायत के वार्ड नम्बर 14 गोडा सेमरा निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अनिल कुमार के चयन को संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, अमरजीत कुमार यादव (बिहार प्रदेश अध्यक्ष) तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अनिल कुमार की निरंतर प्रतिबद्धता, सक्रिय सहभागिता और मानवीय मुद्दों पर उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों की रक्षा, जन समस्याओं का समाधान, और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना है। अनिल कुमार लंबे समय से इन उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। अनिल कुमार के जिला महामंत्री बनाए जाने पर बिहार के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अनिल कुमार के नेतृत्व में जिले में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
अनिल कुमार को पहली बार जिला महामंत्री का दायित्व मिलने पर कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इसमें संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार चौरसिया, बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल, मोतिहारी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार राय, जिला पदाधिकारी अजय कुमार यादव, बिहार प्रदेश सचिव रवि कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकपूर यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सनोज कुमार गिरी, पश्चिमी चंपारण जिला उपाध्यक्ष सुशांत मौर्य, महिला प्रकोष्ठ वैशाली की जिला अध्यक्ष फिरदौस बेगम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल सिंह, प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार , मझौलिया प्रखंड प्रमुख सुक्ता मुखी, पैक्स अध्यक्ष मंटू कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन से जुड़े लोगों का विश्वास है कि अनिल कुमार की नियुक्ति न केवल जिले में संगठन की गतिविधियों को दिशा देगी, बल्कि मानव सेवा के प्रति संगठन के प्रयासों को नई ऊर्जा और गति भी प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!