वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना के थानाध्यक्ष ने विशेष निर्देशन पर अनोखी पहल करते हुए स्कूली छात्राओ को सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की है। इंडो नेपाल सीमा स्थित पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया की सूबे के मुखिया के दिशा निर्देश पर जिला कप्तान के आलोक मे छात्राओं के सुरक्षा को ले मोटिवेशनल कार्यक्रम चलाएं जा रहे है। इसी क्रम मे सोमवार को स्थानीय स्कूलों के छात्राओ के बीच खुद की सुरक्षा कैसे करे की जानकारियों के टिप्स दिए गए। कही भी सुरक्षा को लेकर किसी संशय की स्थिति बने तो पुलिस की सहायता कैसे लें या प्राप्त करें,अगर कोई लड़का उस को बराबर घूर रहा हो या किसी जगह खड़े होकर उसे छेड़ने की कोशिश करे तो तुरन्त सहायता के लिए पहल करें।






