Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड सभागार में हुआ सम्मान सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

प्रखंड सभागार में हुआ सम्मान सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

0
81


निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित हुए प्रखंड कर्मी।


प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने किया सम्मानित।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड कर्मियों को प्रखंड सभागार में सम्मान सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार और अंचलाधिकारी राजीव रंजन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और निर्वाचन कार्य में उनकी कर्तव्य निष्ठा लगनशीलता तथा सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए बधाई दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी कर्मियों के लिए अनुकरणीय बताया गया।


सम्मानित और प्रशस्ति पत्र पाने वालों में अंचलाधिकारी राजीव रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैश अंसारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार प्रखंड उप प्रमुख नरेश कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल है।


इस अवसर पर सभी प्रखंड और अंचल कर्मी उपस्थित रहे। बताते चले की प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के कारण सुमित कुमार उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!