Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 149 वीं नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन, विश्व शांति की कामना

149 वीं नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन, विश्व शांति की कामना

0
249

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर – आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि वाल्मीकि धाम स्थित बेलवा घाट परिसर में मार्ग शीर्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 149 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, सतेंद्र सिंह, संस्था के संरक्षक विजय कुमार,यूट्यूबर सोनू चौधरी ,फाइटर जयदेव कुमार, अभिनेता चंद्रभान कुमार, सुमन सिंह, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, कामेश्वर श्रीवास्तव ,सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार , आनंद कुमार, रवि किशन महतो, एवं रितिका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर थरुहट एवं सीमावर्ती नेपाल के कई श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा ।


इस अवसर पर अतिथियों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निर्माता एचेल थारू ने कहा कि नारायणी गंडकी महा आरती केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में पर्यावरण एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। संस्था द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा को इस आयोजन के साथ-साथ निरंतर पौधारोपण से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांगजनों के बीच भोजन का वितरण करके मानवता और इंसानियत का संदेश भी दिया जाता है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ने कथा पूजा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से विश्व शांति ,पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण की कामना की।

दीपों की रोशनी और नारायणी गंडक की लहरों के बीच संपन्न महा आरती में गंगा मैया की जय, वाल्मीकि धाम की जय, धरती मैया की जय,वृक्ष की रक्षा,मानव रक्षा आदि नारे बुलंद किए गए। कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश कुमार के सौजन्य से पौष्टिक आहार न्यूट्री मिक्स का पैकेट भी वितरित किया गया ।महा प्रसाद की व्यवस्था स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता एवं फौजी विद्यासागर राणा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज एवं पवन भट्टराई का रहा। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाइटर जयदेव कुमार ने किया। इस मौके पर रवि किशन महतो, संजीव कुमार, यशोदा देवी, संध्या कुमारी, तनु कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार ,संरक्षक विजय कुमार पूनम देवी , एवं अखिलानंद आदि उपस्थित रहे। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!